जीएमसी दतिया में MTA की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ, शिक्षकों के हितों और मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया जोर | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

जीएमसी दतिया में MTA की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ, शिक्षकों के हितों और मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया जोर | New India Times

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (MTA) की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता, वरिष्ठ चिकित्सक एवं मेडिकल शिक्षक उपस्थित रहे।

जीएमसी दतिया में MTA की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ, शिक्षकों के हितों और मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया जोर | New India Times

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. दीपक सिंह मरावी ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकजुटता तथा मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

MTA, GMC दतिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. के. एन. आर्य ने अपने संबोधन में संगठन की भूमिका तथा शिक्षकों के हितों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं, PMTA के सचिव डॉ. अशोक ठाकुर ने आगामी कार्ययोजना एवं संगठन के भविष्य के रोडमैप पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (PMTA) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय ने “प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन : स्थापना से वर्तमान तक” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों, संघर्षों एवं भविष्य की दिशा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद मेडिकल शिक्षकों की सेवाओं एवं नौकरी से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित सदस्यों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. निधि शर्मा ने किया। MTA, GMC दतिया के सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन स्नेहभोज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

समारोह में उपस्थित मेडिकल शिक्षकों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा शिक्षकों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में MTA के उपाध्यक्ष डॉ. मनोहर भाटिया, सह-सचिव डॉ. प्रशांत हरित, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. महेंद्र भारती, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. त्रिभुवन सिंह, डॉ. पहराम अधिकारी, डॉ. सचिन यादव, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. हेमंत जैन, डॉ. संजीव कुमार सहित MTA के अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.