रायसेन में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, राजस्व कार्य ठप होने के आसार | New India TimesOplus_131072

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

रायसेन में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, राजस्व कार्य ठप होने के आसार | New India Times

मध्य प्रदेश पटवारी संघ, तहसील रायसेन के बैनर तले पटवारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 3 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। तहसील परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पटवारी शामिल हुए और शासन से लंबित मांगों के जल्द निराकरण की मांग उठाई।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन आत्मसम्मान, स्वाभिमान और कैडर रिव्यू जैसे अहम मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। उनका कहना है कि लंबे समय से सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके चलते हड़ताल का कदम उठाना पड़ा।
पटवारी संघ ने साफ किया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण तहसील कार्यालय में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन तथा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे कई राजस्व कार्य प्रभावित होने की संभावना है।
संघ ने शासन से जल्द सकारात्मक पहल कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की अपील की है, ताकि आम जनता को होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.