40 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आलोकनंदन शर्मा सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

40 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आलोकनंदन शर्मा सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई | New India Times

जुन्नारदेव के जनशिक्षा केंद्र बाम्हनवाड़ा अंतर्गत माध्यमिक शाला में लगभग 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद शिक्षक आलोकनंदन शर्मा सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर शाला परिवार एवं ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से उनका शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा भावभीनी विदाई दी।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने श्री शर्मा के लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, शाला परिवार के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.