झाड़-फूंक में समय न गंवाकर अस्पताल पहुंचने से सर्पदंश पीड़िता की बची जान, प्रशासन ने की जागरूक रहने की अपील | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

झाड़-फूंक में समय न गंवाकर अस्पताल पहुंचने से सर्पदंश पीड़िता की बची जान, प्रशासन ने की जागरूक रहने की अपील | New India Times

जुन्नारदेव विकासखंड की ग्राम पंचायत बिछुआ निवासी रागिनी, पति रंगुलाल भोपा, को सोमवार सुबह लगभग 5:00 बजे घर में सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और परिवहन की सीमित सुविधाओं के बावजूद पड़ोसियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता से उन्हें सुबह करीब 9:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ पहुंचाया गया।

जुन्नारदेव ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी के मार्गदर्शन में चिकित्सकों ने तत्काल महिला को एंटी स्नेक वेनम (ASV) लगाया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई, हालांकि उन्हें गले में हल्का दर्द महसूस होने पर दोपहर करीब 2:00 बजे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है।

समय पर अस्पताल पहुंचने और झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों में समय बर्बाद न करने के कारण महिला की जान बचाई जा सकी।

तहसीलदार ज्योति ठोके की अपील

तहसीलदार ज्योति ठोके ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो झाड़-फूंक या अन्य अंधविश्वासी तरीकों में समय न गंवाएं। मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार मिल सके और उसकी जान बचाई जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.