मौ(भिंड) में समुदायक भवन का निर्माण कार्य शुरू | New India Times

आसिफ शाह, मौ ( भिंड ), NIT; ​मौ(भिंड) में समुदायक भवन का निर्माण कार्य शुरू | New India Timesमौ नगर के वार्ड न. 1 में नगर परिषद् द्वारा समुदायक भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जगह का निरीक्षण करने नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, सीएमओ दिनेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। वार्ड-1 में लोगों को शादी समारोह करने के लिये अभी तक कोई भी जगह नहीं थी। माननीय मंत्री लाल सिंह आर्य जी एवं नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज के प्रयासों से यहां समुदायक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सीएमओ दिनेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर ठेकेदार को जगह का मुआयना करवाया और कलई डालकर निर्माण कार्य शुरू करने के लिये निर्देशित किया। वार्ड की पार्षद कविता वकील यादव का कहना है कि समुदायक भवन बनने से लोगों को शादी समारोह करने के लिये एक निश्चित जगह हो जायेगी। यह कार्य 1050000/- रूपये की लागत से किया जा रहा है।इस मौके पर जिला मंत्री फरेंद्र सिंह सिकरवार एवं सभी पार्षद गण मौजूद रहे। नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज का कहना है कि समुदायक भवन निर्माण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ठेकेदार को अच्छी क्वालिटी का काम करने के लिये निर्देशित किया गया है।

By nit