यौमे आशूरा पर हैदरी टास्क फोर्स ने पेश की इंसानियत और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

यौमे आशूरा (10 मुहर्रम) के अवसर पर हैदरी टास्क फोर्स ने सेवा, इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। संगठन की ओर से आमजन, राहगीरों और अकीदतमंदों के लिए ठंडे पानी एवं शर्बत की सबील लगाई गई। भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडा पानी और शर्बत पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया गया। साथ ही ताजिया जुलूस के दौरान संगठन के स्वयंसेवकों ने पेयजल वितरण, भीड़ प्रबंधन, प्राथमिक उपचार तथा श्रद्धालुओं की सहायता जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर हैदरी टास्क फोर्स के जिलाध्यक्ष सैयद अलीशान ज़ैदी ने कहा कि आज देश और समाज को सबसे अधिक हिंदू-मुस्लिम भाईचारे, आपसी प्रेम और सौहार्द की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नफ़रत से कभी किसी का भला नहीं हो सकता। एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर ही एक मजबूत और खुशहाल समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम का संदेश इंसानियत, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। साथ ही सभी लोगों से प्रेम, सम्मान और आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर रहने की अपील की।

संगठन के लीगल एडवाइज़र एडवोकेट मोहम्मद आफ़ताब ने कहा कि इमाम हुसैन (अ.स.) की महान कुर्बानी पूरी इंसानियत के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हुसैनियत सत्य, न्याय, मानवता और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े होने का संदेश देती है। तपती गर्मी में राहगीरों की सेवा कर हैदरी टास्क फोर्स कर्बला के इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के स्वयंसेवकों ने पूरी व्यवस्था संभाली और बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों की सेवा की। स्थानीय नागरिकों ने हैदरी टास्क फोर्स की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं तथा लखीमपुर खीरी की गंगा-जमुनी तहज़ीब को और सशक्त बनाते हैं।

इस अवसर पर संस्था के सरपरस्त डॉ. यासूब अब्बास, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ने आगा, जिलाध्यक्ष सैयद अलीशान ज़ैदी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम, जिला उपाध्यक्ष आज़म रिज़वी, जिला मंत्री मोहम्मद आतिफ, लीगल एडवाइज़र एडवोकेट मोहम्मद आफ़ताब, जिला महामंत्री मोहम्मद आलम अंसारी, आकिब खान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.