12वें वेतन समझौता (बैच बोर्ड) की मांग को लेकर WCL के खिलाफ कोयला कामगारों की गेट मीटिंग, जीएम कार्यालय पर की नारेबाजी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत खापा स्वामी स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के कन्हान एरिया जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार पर गुरुवार को कोयला कामगारों ने 12वें वेतन समझौता (बैच बोर्ड) को समय पर लागू करने की मांग को लेकर गेट मीटिंग आयोजित की। इस दौरान मजदूरों ने WCL प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से 12वां वेतन समझौता (बैच बोर्ड) लागू होना है, लेकिन अब तक JBCCI (जॉइंट बाइपार्टाइट कमेटी फॉर द कोल इंडस्ट्री) का गठन नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।

अखिल भारतीय मजदूर संघ के निर्णय के अनुसार 25 जून से 30 जून तक सभी इकाइयों में गेट मीटिंग एवं नारेबाजी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में कन्हान क्षेत्र के जीएम कार्यालय के सामने कामगार एकत्रित हुए और 12वें वेतन समझौते को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कोयला कामगार एवं मजदूर उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.