भोपाल में प्रशासन द्वारा कोचिंग, लाइब्रेरी एवं हॉस्टलों का किया गया निरीक्षण, फायर सुरक्षा में लापरवाही पर हुई कार्यवाही | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में प्रशासन द्वारा कोचिंग, लाइब्रेरी एवं हॉस्टलों का किया गया निरीक्षण, फायर सुरक्षा में लापरवाही पर हुई कार्यवाही | New India Times

जिला प्रशासन भोपाल द्वारा शहर के कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी एवं छात्रावासों में अग्नि सुरक्षा मानकों की सघन जांच अभियान चलाया गया। कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार एम.पी. नगर जोन-2 क्षेत्र में राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम की फायर सेफ्टी टीम द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।

     निरीक्षण के दौरान नीट मेंटर कोचिंग, औरस कोचिंग,आई.वी. लाइब्रेरी, संजीवनी गर्ल्स हॉस्टल, बैठक लाइब्रेरी तथा जैन्स गर्ल्स स्टे (हॉस्टल) सहित विभिन्न संस्थानों की जांच की गई।

     जांच में आई.वी. लाइब्रेरी के बेसमेंट में संचालित होने, फायर सेफ्टी सिस्टम के कार्यशील नहीं पाए जाने तथा आपातकालीन निकास एवं वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर मौके पर ही थाना एम.पी. नगर पुलिस द्वारा परिसर को सील कर दिया गया।

  संयुक्त दल ने दोनों गर्ल्स हॉस्टलों के किचन में साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। संजीवनी गर्ल्स हॉस्टल के किचन में गंदगी एवं फंगस लगी सब्जियां तथा खाद्य सामग्री पाए जाने पर नगर निगम को नियमानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

     अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम के फायर अधिकारी द्वारा नीट मेंटर कोचिंग,कौटिल्य एकेडमी, रचना दुबे गर्ल्स हॉस्टल एवं लाइब्रेरी, मिथेश राठी कोचिंग क्लासेस, स्टेप अप कोचिंग क्लासेस, दुरानी कोचिंग,औरस कोचिंग क्लासेस, अनएकेडमी कोचिंग क्लासेस, औरस एकेडमी प्रा.लि. तथा फिजिक्स वाला प्रा.लि. सहित विभिन्न संस्थानों को 7 दिवस के भीतर अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए गए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.