श्रावणी मेला: सुल्तानगंज स्टेशन पर राजधानी छोड़ सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव, सुविधाओं का जायज़ा लेने पहुंचे डीआरएम | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

New India times

श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता गुरुवार को अपने विशेष सैलून से सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

श्रावणी मेला: सुल्तानगंज स्टेशन पर राजधानी छोड़ सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव, सुविधाओं का जायज़ा लेने पहुंचे डीआरएम | New India Times

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने साफ-सफाई, विश्राम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी संबंधित अधिकारियों को 15 जुलाई तक श्रावणी मेला की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पवन केसान तथा अकबरनगर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। डीआरएम ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

मीडिया से बातचीत में डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान राजधानी एक्सप्रेस को छोड़कर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का सुल्तानगंज स्टेशन पर ठहराव होगा तथा कई ट्रेनों के ठहराव की अवधि भी बढ़ाई जाएगी, ताकि कांवड़ यात्रियों को सुविधा मिल सके।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्थायी चिकित्सा केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

मौके पर एनडीए के कार्यकर्ताओं के अलावा रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.