अवैध शराब से लोड बोलेरो जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

ओम प्रकाश सोनी, ब्यूरो चीफ, अनूपपुर (मप्र), NIT:

कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम और एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन में अवैध शराब बिक्री के लिए ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बोलेरो (एमपी 18 सी 3165) से गोवा व्हिस्की की 25 पाव, पावर 10000 सुपर स्ट्रांग बीयर की तीन पेटी और माउंट 6000 की एक पेटी सहित कुल 30.3 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत 9,771 रुपये तथा वाहन की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने मौके से लवकुश तिवारी (46) निवासी ग्राम बरगवां थाना चचाई जिला अनूपपुर और रामप्रसाद रजक (34) निवासी रमगढ़वा थाना अतरेला जिला रीवा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 373/26 के तहत धारा 34(1) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली पुलिस अब जब्त बोलेरो के स्वामी तथा अवैध शराब तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.