विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, बेली ब्रिज का उद्घाटन | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर व आसपास के जिलों के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद पड़े विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर आवागमन शुरू हो गया है। करीब एक महीने से बंद पड़े इस महत्वपूर्ण पुल के चालू होने से आम लोगों, यात्रियों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बॉर्डर रोड संगठन (BRO) द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने मंगलवार को विधिवत उद्घाटन कर यातायात को हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर मंत्री ने बेली ब्रिज निर्माण में दिन-रात जुटे BRO के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमित समय में पुल का निर्माण कर आवागमन बहाल करना बड़ी उपलब्धि है।
पुल के शुरू होने से भागलपुर सहित आसपास के जिलों में यातायात व्यवस्था सुचारु हो गई है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.