NEET विवाद पर गरमाई सियासत, कांग्रेस बोली 22 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, जिम्मेदार कौन?सरकार दे जवाब | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

NEET विवाद पर गरमाई सियासत, कांग्रेस बोली 22 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, जिम्मेदार कौन?सरकार दे जवाब | New India Times

पांढुरना जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने तथा केन-बेतवा लिंक परियोजना में आदिवासियों के विस्थापन के विरोध में जिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री जतन उईके , नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े,ने किया। इस अवसर पर सौसर विधायक श्री विजय चौरे, पांढुरना विधायक श्री नीलेश उईके, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तूमड़ाम एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री ताहिर पटेल उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष जतन उईके ने कहा कि नीट का प्रश्नपत्र लीक होना 22 लाख बच्चों के भविष्य के साथ बहुत बड़ा धोखा है। इतने गंभीर मामले में सरकार ने आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।

विधायक विजय चौरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर छोटी बात पर बोलते हैं, लेकिन जब 22 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है तो वे चुप हैं। यह चुप्पी दिखाती है कि सरकार को युवाओं की कोई चिंता नहीं है।

कांग्रेस ने केन-बेतवा परियोजना के कारण आदिवासियों को उजाड़े जाने का भी कड़ा विरोध किया। विधायक नीलेश उईके ने कहा कि विकास के नाम पर आदिवासियों के अधिकार छीनना बंद होना चाहिए।

प्रदर्शन में युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, आदिवासी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, एनएसयूआई के सभी अध्यक्ष, पदाधिकारी, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ जिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जतन उईके ने कहा कि 22 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ पर सरकार चुप है। विधायक विजय चौरे ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा। केन-बेतवा परियोजना में आदिवासी विस्थापन का भी विरोध हुआ। विधायक नीलेश उईके, जपं अध्यक्ष लता तूमड़ाम, विश्वास कांबे जी, ओम पटेल, विलास भाऊ,, शारदा धूमाल, मीना ढोके,नपा उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, सुनील बांबल, विजय जुनेजा, जमील शेख, हरनाम सिंह ठाकुर, रवि खापरे, अमोल धर्माधिकारी, इमरान खान, बंटी ठाकुर, डॉ नितिन देवड़ा, उज्जवल देशमुख, प्रतिभा मेश्राम, सुरेश सुरजुसे, वृन्देश जासूतकर, विलास डाबरे नेहिल सांबारे सहित ,NSUI, SC प्रकोष्ठ,सभी संगठनों के कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article