स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोप निराधार, राजनीतिक साजिश का हिस्सा: कुंवर जयेश प्रसाद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।

उन्होंने कहा कि यह संत समाज को बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश है। कुंवर जयेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि जिनके माध्यम से यह आरोप लगाए गए हैं, वह व्यक्ति हरदोई जिले का निवासी आशुतोष पांडेय है, जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान एफआईआर की प्रति दिखाते हुए कहा कि जब उस व्यक्ति पर मुकदमे दर्ज हुए थे, उस समय उसे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के संरक्षण में संघ भवन में छिपाया गया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार आशुतोष पांडेय को संरक्षण देकर शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद को बदनाम करने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व एमएलसी ने कहा कि संत समाज को राजनीतिक साजिश का शिकार बनाया जा रहा है, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.