मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के पनारा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास एवं जनजागरण एसोसिएशन द्वारा नि:शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें छिंदवाड़ा से विशेष मेडिकल टीम को आमंत्रित किया गया।

मेडिकल टीम में डॉ. सौरभ सिंह (मेडिकल ऑफिसर), दिनेश कोकाटे (फार्मासिस्ट), डॉ. हर्षिता, हितेंद्र, प्राची, राहुल, मोहित, अखिलेश, नंदनी और गीता रॉय शामिल थे, जिन्होंने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में बीएमओ डॉ. सुरेश नागवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही, वेकोली कान्हन क्षेत्र के क्षेत्रीय उपमहाप्रबंधक का भी विशेष सहयोग रहा, और श्री देवानंद बहाने (क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधन, मानव संसाधन) का भी योगदान रहा।
रक्तदान शिविर के आयोजक जसवंत सिंह थे। सहयोगियों में आरिफ अली, दीपक नागले, रविकांत पाठक, प्रकाश गुलबाके, मोहम्मद सरफराज, विशाल नागलिगम, मोहम्मद सलीम मंसूरी, राजेश श्रीवास्तव, शेरखान, दीपक तेलगोटे, रमेश्वर, रवि किरण यादव, बदरखान, प्रशांत तथा पनारा के जनपद सदस्य मोहसिन चिश्ती और मलिक उपस्थित रहे।
शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मिस अदा, मिस फलक, श्रीमती ज्योति नागले और श्रीमती गीता साल्वे ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और शासकीय कर्मचारियों ने उत्साह से रक्तदान किया, जिसमें कुल 34 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

