देर शाम जेपी अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इमरजेंसी सेवाओं एवं साफ सफाई की स्थिति का लिया जायज़ा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

देर शाम जेपी अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इमरजेंसी सेवाओं एवं साफ सफाई की स्थिति का लिया जायज़ा | New India Times

भोपाल कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार देर शाम जयप्रकाश जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में ओपीडी,आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं, पंजीयन , सफाई व्यवस्था देखी गई।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय जैन, आरएमओ डॉ. प्रमेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

देर शाम जेपी अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इमरजेंसी सेवाओं एवं साफ सफाई की स्थिति का लिया जायज़ा | New India Times

निरीक्षण के दौरान साफ – सफाई व्यवस्था उपयुक्त पाए जाने पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर को 24 घंटे अपने घरों के जैसे साफ रखा जाए। जिससे मरीजों को अच्छे  वातावरण में इलाज मिल सके। 
कलेक्टर ने ओपीडी,आईपीडी  और आकस्मिक चिकित्सा में चिकित्सकों एवं स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम 2 बार निरीक्षण करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया। श्री सिंह ने कहा कि पंजीयन से लेकर परामर्श, जांचों और दवा वितरण तक मरीजों को असुविधा न हो , इसके लिए सभी अस्पताल स्टाफ को निर्देशित किया जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article