सिद्धार्थनगर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे मुख्य अतिथि | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थनगर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे मुख्य अतिथि | New India Times

जनपद सिद्धार्थनगर में आयोजित सिद्धार्थनगर महोत्सव का भव्य उद्घाटन समारोह आज हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर माननीय सांसद श्री जगदम्बिका पाल जी एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर जी की विशेष उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह में जयवर्धन तिवारी (अधिवक्ता), भाजपा नेता एवं 305 विधानसभा इटवा से जुड़े जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। महोत्सव के आयोजन से जनपद की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयाँ मिलने की उम्मीद जताई गई।

सिद्धार्थनगर महोत्सव के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, कला एवं विकास को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article