डुंगरिया में घटिया निर्माण की भेंट चढ़ी पानी की टंकी, शुरू होते ही कई जगहों से रिसाव | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डुंगरिया में घटिया निर्माण की भेंट चढ़ी पानी की टंकी, शुरू होते ही कई जगहों से रिसाव | New India Times

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डुंगरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक के पीछे पेंचव्हेली समूह आवर्धन जलप्रदाय योजना के अंतर्गत निर्मित उच्च स्तरीय पानी की टंकी (क्षमता 75,000 लीटर) में घटिया निर्माण की पोल खुल गई है।

पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा निर्मित इस पानी की टंकी से कई स्थानों पर पानी का रिसाव हो रहा है। टंकी के पिलरों और अन्य हिस्सों से पानी टपक रहा है। हैरानी की बात यह है कि अभी जलापूर्ति की शुरुआत ही हुई है और प्रारंभिक चरण में ही टंकी से पानी रिसने लगा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पानी की टंकी का निर्माण बेहद घटिया सामग्री से किया गया है, जिससे यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। टंकी के कई हिस्सों से लगातार पानी रिस रहा है, जिससे इसकी गुणवत्ता और मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पीएचई विभाग के अधिकारी, इंजीनियर और ठेकेदार की मिलीभगत से इस पानी की टंकी का घटिया निर्माण कराया गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन एवं पीएचई विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में यह टंकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती है और जनता का पैसा बर्बाद हो जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.