सुभाष नगर में शराब दुकान से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, पैदल मार्ग बंद होने से बढ़ा हादसों का खतरा | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

New India Times

सुभाष नगर फाटक के सामने पुरानी कॉलोनी की ओर जाने वाला पैदल मार्ग बंद कर वहां शराब दुकान खोल दिए जाने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

इसके अलावा सुभाष नगर खेल मैदान के आसपास शराबियों का जमघट लगा रहता है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रभात चौराहे से चेतक ब्रिज की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग शराब दुकानदारों द्वारा घेर लिया गया है, जिसके कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण के चलते आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या सत्ता के प्रभाव या नेताओं के दबाव में इस तरह की मनमानी को खुली छूट दी जा रही है, जिससे सार्वजनिक मार्गों पर कब्जा किया जा रहा है।

इस संबंध में डीपी यातायात से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.