वित्त मंत्री ने ओपन जिम का लोकार्पण कर की एक्सरसाइज | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना  ने मोहल्ला लोधीपुर वार्ड -3 के सिटी पार्क के तीन पार्को में नगर निगम द्वारा राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत नव निर्मित कराये गए ओपन जिम का लोकार्पण किया गया।

साथी वित्त मंत्री में ओपन जिम में एक्सरसाइज भी की, मंत्री जी ने कहा कि हर एक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नियमित व्यायाम एक्सरसाइज योगा करने से मन को शांति मिलती है और साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है।

इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्रा , अपर नगर आयुक्त एसके सिंह क्षेत्रीय पार्षद, नगर निगम के अधिकारी  जन-प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र वासियों द्वारा नगर निगम द्वारा निर्मित कराये गए ओपन जिम के कार्य की  प्रंशसा की गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article