संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;

मानव अधिकार प्रोटेक्शन के संभागीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र झा जी ने पुलिस लाइन बहोड़ापुर में आर आई देवेंद्र यादव की देख रेख में लाइन में हुये सुधार को देखा और पुलिस लाइन परिसर में युवाओं के लिए कबड्डी हॉल सहित जिम युवाओं को प्रैक्टिस के लिए कई प्रकार के संसाधनों को भी देखा ग्वालियर SP के निर्देशन में डीआरपी लाइन की टीम द्वारा पुलिस के बच्चों सहित बाहर के बच्चों व युवाओं को खेल कूद करने के लिए बेहतर ग्राउंड तैयार कराए गए हैं।

पुलिस लाइन में बने कबड्डी हॉल मैं प्रैक्टिस कर युवा अंतर्राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी प्रतियोगिताओं में अपना जलवा बिखेर चुके हैं और ग्वालियर का भी नाम कर चुके हैं।
सम्मानीय अध्यक्ष महोदय ने पुलिस विभाग द्वारा बनाये गए कब्बडी ग्राउंड की तारीफ भी की और पुलिस अधीक्षक, व आरआई देवेंद्र यादव की सराहना भी की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अनिल सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।
