किस्त वसूली के दौरान फाइनेंस एजेंट से मारपीट, मामला दर्ज | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत नवेगांव थाना क्षेत्र में किस्त लेने की बात को लेकर फाइनेंस कंपनी के एजेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बजाज फाइनेंस कंपनी का एजेंट किस्त वसूली के लिए मड़काढ़ाना गया था। इसी दौरान चार लोगों से विवाद हो गया और उन्होंने एजेंट के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हाथापाई की, जिससे उसे चोटें आईं।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 240/25 दर्ज कर विभिन्न धाराओं में मामला कायम किया है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार्यवाही में थाना प्रभारी तरुण मरकाम, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सरेआम सहित पुलिस टीम शामिल रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.