एस्मा लागू किए जाने के खिलाफ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का विरोध, लोकतांत्रिक मूल्यों पर बताया हमला | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा एस्मा (आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम) लागू किए जाने के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर की एक आवश्यक बैठक परिषद के कैंप कार्यालय तुर्कमानपुर (बर्फखाना) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने की।

इस अवसर पर अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संवाद और समाधान के बजाय दमनकारी कानून लागू करना लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है।

परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एस्मा कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समाधान बातचीत और सहमति के माध्यम से किया जाना चाहिए।

बैठक में अशोक पांडे, पंडित श्याम नारायण शुक्ला, अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अनूप कुमार, इजहार अली सहित कई कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article