नंबर प्लेट के बिना परेशान बाइक मालिक, एक महीने से लटका मामला — डीलरशिप की लापरवाही से उपभोक्ता में रोष | New India Times

फैय्याज खान, वसई-विरार, (महाराष्ट्र), NIT:

नंबर प्लेट के बिना परेशान बाइक मालिक, एक महीने से लटका मामला — डीलरशिप की लापरवाही से उपभोक्ता में रोष | New India Times

वसई-विरार शहर में एक उपभोक्ता पिछले एक महीने से अधिक समय से अपनी नई खरीदी गई बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के इंतज़ार में दर–दर भटक रहा है। खरीदार ने बाइक की पूरी पेमेंट समय पर कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं हुआ है। इस लापरवाही के कारण उपभोक्ता को रोज़ाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना न केवल कानूनन गलत है, बल्कि पुलिस की कार्रवाई का भी डर बना रहता है। ऐसे में नई बाइक होने के बावजूद वह इसे सही तरह से उपयोग नहीं कर पा रहा है।

उपभोक्ता का आरोप है कि संबंधित डीलरशिप बार-बार “कल हो जाएगा”, “प्रक्रिया में है”, जैसी बातें कहकर टालमटोल कर रहा है, जबकि पूरे पैसे समय पर जमा कर दिए गए थे। स्थानीय लोग भी मानते हैं कि डीलरों की इस तरह की लापरवाही आम होती जा रही है, जिससे वाहन खरीदार मानसिक और आर्थिक दोनों तरह से परेशान हो रहे हैं।

अब पीड़ित उपभोक्ता ने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि उसे उसकी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल सके और वह बिना डर और परेशानी के वाहन चला सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.