शुभम वर्मा को मिली डीएसपी रैंक, वरिष्ठ अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहाँपुर में प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक शुभम वर्मा का व्यवहारिक प्रशिक्षण पूरा हो गया है। इस उपलक्ष्य में पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने उनके कंधों पर रैंक प्रतीक (स्टार) लगाकर उन्हें पूर्णतः पुलिस उपाधीक्षक बनने की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा,
“निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता ही पुलिस सेवा की पहचान है। हमें विश्वास है कि क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा भविष्य में भी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे।”

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें आगामी जिम्मेदारियों, नेतृत्व क्षमता, जनसेवा की भावना तथा पुलिसिंग की मूल धारणाएँ—संवेदनशीलता, त्वरितता और पारदर्शिता—को सदैव सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article