अशफ़ाक़ क़ायमखानी, झुंझुनूं/जयपुर (राजस्थान), NIT:
जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुहाना पुलिस थाने में बड़ी कार्रवाई करते हुए हैड कांस्टेबल संतोष कुमारी को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया। यह कार्रवाई डीएसपी सब्बीर खान की अगुवाई में की गई।
सूत्रों के अनुसार, थाने में दर्ज एक मुकदमे में मदद करने के बदले संतोष कुमारी ने परिवादी से रिश्वत की मांग की थी। ACB ने गुप्त सत्यापन के दौरान पाया कि आरोपी 10 नवंबर को 3,000 रुपए और 14 नवंबर को 7,000 रुपए पहले ही ले चुकी थी।
आज जब रिश्वत की शेष राशि देने का समय तय हुआ, तो ACB टीम ने ट्रैप की पूरी योजना बनाकर मौके पर दबिश दी। जैसे ही संतोष कुमारी ने राशि प्राप्त की, टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस थाने में कार्रवाई जारी है। ACB ने रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देती है।

