यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने देर रात दीपावली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों से कहा कि “आपका समर्पण ही असली दीपावली है।”
दीपावली के मौके पर जिलेभर में पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए ड्यूटी पर मुस्तैद रहे ताकि आमजन के चेहरों पर मुस्कान बनी रहे और कोई अप्रिय घटना न हो।
दीपावली की रात पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
एसपी सांगवान ने कहा कि “आमजन में विश्वास कायम करना ही पुलिस का पहला कर्तव्य है। इस कर्तव्य की पूर्ति के लिए पुलिसकर्मी अपना त्योहार, परिवार और व्यक्तिगत समय त्यागकर सेवा में लगे रहते हैं — यही सच्चे अर्थों में जनसेवा और देशभक्ति है।”
उन्होंने जवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि “हर परिस्थिति में आमजन के हित में कार्य करें और अपने व्यवहार से पुलिस पर विश्वास मजबूत करें।” इस अवसर पर वृताधिकारी वृत्त धौलपुर मुनेश मीणा भी साथ रहे।
