रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर कृषि उपज मंडी ग्राउंड जीवन बचाओ महा आंदोलन को लेकर हुई सभा में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने दल बल के साथ हजारों की भीड़ के साथ 2 बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। मंडी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा में भाषण नहीं देता मैं जनता से सीधे सवाल करता हूं और उनके दुख दर्द में उनके साथ खड़ा होता हूं मैं और मेरी पार्टी बड़े-बड़े वादे नहीं करती है में भी आप ही की तरह हूं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो आपसे वादे किए थे वह क्या पूरे किए हम जों कहते हैं वो करतें हैं हमारे नेता राहुल गांधी भी वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सड़कों पर है ।
जनता जागरुक हो चुकी है आने वाले चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी आपकी लड़ाई लड़ने के लिए ही में आपके बिच आया हूं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नायक फिल्म के हीरो अनिल कपूर की तर्ज पर प्रशासनिक अधिकारियों को मंच पर बुलाकर चेतावनी दी।
और कहा के मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले जहरीले केमिकल से जनता परेशान हैं आप लोग क्या कर रहे हो आने वाली सरकार देश में और प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी जनता के स्वस्थ के साथ हों रहें खिलवाड़ को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे ।
पिछले दिनों करोड़ों रुपए की एमडी ड्रग्स भी मेघनगर की फैक्ट्री से पकड़ाई थी पूरे मध्य प्रदेश में शराब का कारोबार भी फल फूल रहा है।प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने
प्रशासनिक अधिकारीयों को केमिकल युक्त पानी की बोतल दिखाते हुए कहां और चेतावनी दी की केमिकल फैक्ट्रीया बंद नहीं हुई तो 2 महा बाद आकर वही गन्दा पानी आप लोगों को पिलाऊंगा।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मंच से जब यहां बात कही जा रही थी तो हजारों की तादाद में उपस्थित जनता ने जीतू भैया संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है के नारे लगाते हुए खुब तालियां बजाई ।
झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भुरिया ने संबोधित करते हुए कहा की लड़ाई लंबी लड़ना पड़ेगी तब जाकर समस्या का हाल होगा।
थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में बहुत अवेध धंधे हों रहें हैं
औद्योगिक क्षेत्र में स्कूल भी हैं और ज़हर उगल रही केमिकल फैक्ट्रीयों की वजह से आपके बच्चों पर क्या असर पड़ता होगा मैं क्षेत्र की जनता के साथ हूं
मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सन 1984 में हमारी प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने औद्योगिक क्षेत्र में आकर उद्घाटन किया था ओर यहां पर बड़े-बड़े कपड़ों के कारखाने उद्योग लगाने की बात कही थी लेकिन आज़ आप देख रहे हो हमारे आदिवासी क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्रीयों को स्थापित करके हमें बर्बाद किया जा रहा है हमारी जमीनों को बंजर किया जा रहा है यह लड़ाई हम सबको मिलकर लड़ना है ।
मेघनगर मंडी ग्राउंड में आयोजित जीवन बचाओ महा आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, संजय दत्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, डॉ विक्रांत भूरिया, वीरसिंह भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, वाल सिंह मेड़ा, जिला जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनम भाबर, मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया, कालूसिंह नलवाया, पारसिंह डिंडोर,अरुण ओहारी, प्रताप ताहेड, प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल, प्रताप ग्रेवाल यामीन शेख, आदी नेताओं ने सम्बोधित किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका, एवं गोपाल शर्मा ने किया आभार व्यक्त कांग्रेस के सभी पदाधिकारी ने किया ।
बड़ी संख्या में लोग जीवन बचाओ आंदोलन में शामिल है ।

