मेघनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित | New India Times

मेघनगर महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे प्रदेश में विशेष नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 40 वर्ष से अधिक उम्र की आंगन वाड़ी कार्यकर्त्ताओं ओर सहायिकाओं के नेत्र के परीक्षण का आयोजन मेघनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया इसके पूर्व आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं सहायिकाओं का पंजीयन किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुवे परियोजना अधिकारी श्रीमति राखी बारिया ने बताया कि विभाग से प्राप्त आदेश को ध्यान में रखते हुवे आगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं व सहायिकाओं का नेत्र परीक्षण किया जा रहा है ताकि आखों में होने वाले समस्याओं से कार्यकर्त्ता, सहायिकाओं को निजात मिल सके व समय पर उन्हें सही जानकारी व उपचार मिल सके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से विभाग की यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की भूमिका बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाएं पहुँचाने में अत्यंत अहम है।

नियमित नेत्र परीक्षण और समय पर उपचार से उनके स्वास्थ्य में सुधार तो होता ही है, उनकी कार्य दक्षता, आत्मविश्वास भी बढ़ता है। मेघनगर बीएमओ डाक्टर विनोद नायक ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा नेत्र परीक्षण को लेकर एक पत्र दिया गया इसी को ध्यान में रखते हुवे नेत्र सहायक कैलाश मुनिया द्वारा आज नेत्र परीक्षण किया गया  जिनको कोई परेशानी है उन्हें उचित चश्मों के नंबर प्रदान किए गए हैं और आगे की चिकित्सा के लिए भी परामर्श दिया गया। शिविर में उपस्थित नेत्र चिकित्सकों द्वारा नेत्र सुरक्षा, नियमित जांच, पौष्टिक आहार, और मोबाइल स्क्रीन या अधिक/ निकट दृष्टि कार्य से आँखों पर होने वाले प्रभावों के बारे में जागरूकता के बारे में भी जानकारी प्रदान कीनेत्र परीक्षण मे  हत्या देहली, मेघनगर रम्भापुर आदि की कार्यकर्त्ताओं व सहायिकाओं का नेत्र परीक्षण किया गया साथ ही मदरानी में भी नेत्र परीक्षण का आयोजन किया जावेगा जिसमें माडली, मदरानी की कार्यकर्त्ता ओर व सहायिकाओं का नेत्र परीक्षण किया जावेगा , इस अवसर पर पर्यवेक्षक प्रियंका गमार, रेवा गरवाल, अर्चना सांकेत, जेनिशा सहित महिला बाल विकास व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का स्टाफ मौजूद था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.