अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर जिले में कई अवैध क्लिनिक और डायग्नोस्टिक है निश्चित तौर पर ये क्लिनिक और डायग्नोस्टिक नियमों को ताक पर रखकर और जैसे-तैसे मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते रहते हैं, जिससे आये दिन परिजनों की जान जाती है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन ऐसे क्लिनिक में तोड़-फोड़ भी करते हैं। पीछले दिनों भी जिले में कई जगहों पर ऐसी घटना सामने आई थी। जांच क्रम में अधिकारीयों ने वैसे क्लिनिक और डायग्नोस्टिको को सील कर दिया था।

इसे लेकर के कई जगह जांच चल रही है। ताजा मामला जिले के सुल्तानगंज के आयोग सेवा सदन का है, जहां जांच के बद इसे सील कर दिया गया है। इसके अलावा दुसरा बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी छापेमारी कर विभिन्न कागजातों की जांच की गई। जांच कर रहे है रेफरल अस्पताल के मैनेजर रमण कुमार सिंह ने बताया कि, सुल्तानगंज में अवैध क्लिनिक के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है।

आज स्टेशन रोड स्थीत आयोग सेवा सदन क्लिनिक में कागजात की कमी होने और रख रखाव सही नहीं होने पर क्लिनिक को सील कर दिया है। जबकी दुसरा बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर है जंहा छापेमारी कर कागजात की जांच की जा रही है। इस दौरान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, रेफरल अस्पताल के कर्मचारी,सहीत कई पुलिस बल मौजूद थे।

