मुकेश कुमार रावत, कैम्पियरगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद के पीपीगंज नगर पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल किया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी द्वारा जारी शासनादेश में दी गई है की नगर पंचायतों का चयन किया गया है। गोरखपुर से कैम्पियरगंज तहसील के पीपीगंज और चौमुखा के साथ सहजनवा की घाघसरा एमजीआर पंचायत को भी इसमें शामिल किया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीपीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह के प्रयास से यह सफलता मिली है। इस योजना के तहत दोनों नगर पंचायतों को हर साल दो किश्तों में 4-4 करोड़ रुपए मिलेंगे जिससे नगर पंचायत में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा।
पीपीगंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आंजनेय मिश्रा ने पुष्टि की कि शासनादेश प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के प्रस्ताव पर नगर के विभिन्न निर्माण कार्यों की योजना जल्द ही शासन को भेजी जाएगी। इस धनराशि से नगर में मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

