थाना करमा पुलिस की बड़ी सफलता: 2 तस्कर गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

थाना करमा पुलिस की बड़ी सफलता: 2 तस्कर गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद | New India Times

थाना करमा पुलिस की नशे पर बड़ी कार्यवाही सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में व क्षेत्राधिकारी घोरावल महोदय  के पर्यवेक्षण में थाना करमा पुलिस द्वारा दिनांक 27.08.2025 को समय 06.35 बजे गनेशपुर से करमा बाजार आने वाली सड़क पर देशी शराब की दुकान से करीब 100 मी0 दक्षिण तिराहे पर कुल 02 किग्रा 500 ग्राम  अवैध गांजा के साथ 02 नफर अभियुक्त 1. सगीर अहमद उर्फ लकी निवासी पगिया थाना करमा सोनभद्र 2.अली हुसैन पुत्र नसीर हुसैन निवासी ग्राम किंगरी थाना शाहगंज सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।

इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना करमा पर मु0अ0सं0-130/2025 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी उ0नि0 श्री जयशंकर यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र, हे0का0 श्रीकान्त राय थाना करमा जनपद सोनभद्र, का0 शैलेन्द्र प्रकाश थाना करमा जनपद सोनभद्र।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.