अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी सी पी सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.), उत्तर प्रदेश” विगत 15 वर्षों से यातायात के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। मथुरा जनपद में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में हमारी समिति की निरंतर सहभागिता रही है तथा समय-समय पर हमारे द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को प्रशासन ने अमल में लाकर कार्यान्वित भी किया है।
इसके अतिरिक्त हमारी समिति की सक्रिय भागीदारी यातायात पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित यातायात माह के कार्यक्रमों में रही है। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन हमारी समिति के सहयोग से संपन्न होता रहा है। किन्तु खेद है कि कुछ समय से हमारी समिति को सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में आमंत्रित नहीं किया जा रहा है।
ज्ञापन को सौंपते हुए जिलाधिकारी से मांग करते हुए संस्याथापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा यातायात क्षेत्र में समिति द्वारा किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए मथुरा जनपद में होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में हमारी समिति को सम्मिलित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, जिलाध्यक्ष रेखा शर्मा, महानगर अध्यक्ष ममता शर्मा, श्याम शर्मा आदि शामिल रहे।

