कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर के नए भवन में प्रधान न्यायाधीश ने संभाला कार्यभार, आगामी लोक अदालत को लेकर ली बैठक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर के नए भवन में प्रधान न्यायाधीश ने संभाला कार्यभार, आगामी लोक अदालत को लेकर ली बैठक | New India Times

ज़िला कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर के कलेक्टर रोड स्थित यातायात थाने के बाजू से आगे की और भव्य भवन के अंतर्गत जिला कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अलहाज शेख सलीम साहब ने यहां अपने काम का विधिवत आग़ाज़ किया। इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर में पदस्थ परामर्शदाताओं सर्वश्री वरिष्ठ परामर्शदाता महेंद्र जैन , संदीप शर्मा एवं अल्मास खान ने माननीय न्यायाधीश अलहाज शेख सलीम साहब का नवनिर्मित भवन में कार्यभार शुरू करने पर भावभीना स्वागत किया।

इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश अलहाज शेख सलीम साहब ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आने वाली 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण हो, इस हेतु आप सभी लोग प्रयासरत रहें। इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर में पदस्थ सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.