मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर में गरीबों के आशियाने में भरा पानी गृहस्थी हुई पूरी तरह से चौपट। लबालब पानी गरीबों के आशियाने में भरा हुआ है मूसलाधार वर्षा होने के और पानी नाली निर्माण में निकासी के चलते गरीबों के आशियाने में पानी भर गया। गरीब आशियाने वालों में मची चीख पुकार। राजस्व अमला और पंचायत अमला सही समय में अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दिये।
अमीर सम्पन्न लोग शासकीय गड़हिन में अतिक्रमण कर पक्के मकानों को निर्मित कर लिए जिसे राजस्व अमला और पंचायत अमला ने ऐसे अतिक्रमणकारियों पर अंकुश नहीं लगा पाये थे। जिसका खामियाजा गरीब आशियाने के लोग भुगत रहे हैं। और आज भी देखा जा सकता है कि अमीरों के द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। और न हीं पानी निकासी नाली निर्माण कार्य सुचारू रूप से कराया जा रहा है।

