कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष और समाज सेविका अर्चना सिंगरोल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष और समाज सेविका अर्चना सिंगरोल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र | New India Times

कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन (केएचएफ) की संस्थापक अध्यक्ष और समाज सेविका अर्चना सिंगरोल ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बढ़ती अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सिंगरोल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र में चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस तरह से सोशल मीडिया का उपयोग दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, उसी तेजी से अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार भी हो रहा है। उन्होंने आगाह किया कि यह भारतीय संस्कृति, सामाजिक विचारधारा और विशेष रूप से युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।
केएचएफ की संस्थापक ने सरकार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया है, जिससे आपत्तिजनक सामग्री को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने इस संबंध में निम्नलिखित कदम सुझाए हैं:
सख्त नियम: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त नियम और विनियम लागू किए जाएं ताकि अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार रोका जा सके।
निगरानी तंत्र: एक प्रभावी निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए जो अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री की पहचान कर सके और उसे तुरंत हटा सके।
जागरूकता अभियान: सोशल मीडिया पर अश्लीलता के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि लोगों को इसके खतरों के बारे में पता चल सके।
कानूनी कार्रवाई: अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
अर्चना सिंगरोल ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मुद्दे पर ध्यान देगी और आवश्यक कदम उठाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.