महाराष्ट्र के भुसावल में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महाराष्ट्र के भुसावल में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ, विद्युत इंजन कारखाना भुसावल, पी ओ एच शाखा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 08 जुलाई 2025 मंगलवार को किया गया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. रावनिक बंसोड (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ जयेश दुबे (एम डी मेडिसिन), डॉ किमाया साली (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ निकिता आंधलकर (चर्म रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ अकरम खान (जनरल मैडिसन) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया।

सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में, ऑल इज वेल हॉस्पिटल के स्टाफ एवं सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के सहयोग से  स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.