अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस को “कबीर कोहिनूर सम्मान”अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।श्री सैयद खालिद कैस को नेतृत्वकर्ता के रूप में कार्य सम्पादन के फलस्वरूप सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू जागीर राजस्थान द्वारा “कबीर कोहिनूर सम्मान” सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है।

श्री क़ैस को मिले इस सम्मान पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के साथियों एवं उनके शुभचिंतकों ने संस्था का आभार व्यक्त किया है।मालूम हो कि श्री क़ैस विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित पत्रकारों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत हैं। समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस से पूर्व कई संस्थाओं ने उनका सम्मान कर मान बढ़ाया है।

