मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार आगामी आदेश तक प्रति मंगलवार को जनसुनवाई जिला पंचायत सभागृह में आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज मंगलवार 17 जून 2025 को जिला पंचायत सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित रही।
जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत एवं अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने संयुक्त रूप से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई में 58 आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई। इस जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर श्री अजमेर सिंह गौड़ सहित अन्य जिलाधिकारीगण मौजूद रहे।

