झाबुआ समेत प्रदेशभर में हितग्राहियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौगात, 1551 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ समेत प्रदेशभर में हितग्राहियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौगात, 1551 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण | New India Times

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को जबलपुर जिले के ग्राम बेलखेड़ा, बरगी में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के हितग्राहियों खातों में राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के खातों में 1551.44 करोड़ रुपये का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस प्रकार जिले की 1 लाख 93 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को 23 करोड़ 73 लाख से अधिक राशि का हितलाभ प्रदान किया।

झाबुआ समेत प्रदेशभर में हितग्राहियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौगात, 1551 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण | New India Times

इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 341 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। जिसमें जिले के 65 हजार से अधिक लाभार्थियों को 393 लाख रुपये से अधिक राशि का अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजनान्तर्गत अनुग्रह योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के 6821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया। जिसमें जिले के कुल 93 प्रकरणों में 1 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि का अंतरण किया गया।जिला मुख्यालय पर कलेक्टर नेहा मीना वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे एवं लाड़ली बहना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला बाल विकास अधिकारी आर एस बघेल, सामाजिक न्याय विभाग से  प्रियांक पाटीदार, सहायक श्रम अधिकारी निलेश डामोर, लाडली बहने एवं अन्य हितग्राही उपस्थित रहे।

झाबुआ समेत प्रदेशभर में हितग्राहियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौगात, 1551 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण | New India Times

जिला मुख्यालय पर कलेक्टर नेहा मीना वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे एवं लाड़ली बहना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला बाल विकास अधिकारी आर एस बघेल, सामाजिक न्याय विभाग से  प्रियांक पाटीदार, सहायक श्रम अधिकारी निलेश डामोर, लाडली बहने एवं अन्य हितग्राही उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.