अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत छितौनी निवासी मुम्बई स्थित फर्नीचर व्यवसायी व समाजसेवी संदीप विश्वकर्मा ने गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ अपने आवास पर एक बैठक कर उनका कुशलक्षेम पूछा और गांव के विकास कार्याें पर चर्चा किया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत छितौनी निवासी मुम्बई स्थित फर्नीचर व्यवसायी व समाजसेवी संदीप विश्वकर्मा अपने कारोबार के सम्बंध में मुम्बई में रहते हैैं। जब भी वह यहां अपने गांव आते हैं तो गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर उनका कुशलक्षेम पूछते हैं। गांव के विकास कार्याें को विस्तार देने के लिए चर्चा करते हैं। लोगों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते हैं। शनिवार को गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी।
उपस्थित लोगों का कहना है कि समाजसेवी संदीप विश्वकर्मा यथा नाम तथा गुण से सम्पन्न हैं। वह सभी के प्रति मृदुल व्यवहार के साथ अपना स्नेह बनाए रखते हैं। इस अवसर पर बैठक में रव्वाब चौधरी, मशहूरुद्दीन, मंजूर चौधरी, सजनू, पटिम्बर विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

