निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
शुक्रवार को इटवा विधान सभा क्षेत्र के बेलवा में कैंडल मार्च निकाला गया, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बिस्कोहर और आसपास के क्षेत्रों में जनता का आक्रोश फूट पड़ा।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से इस आतंकी हमले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जयवर्धन तिवारी ने हमले पर शोक जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मृतकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मनोज मौर्य, राकेश त्रिपाठी, बाल गोविन्द मिश्रा, राकेश मौर्य, गोपाल सिंह, राकेश चौधरी, लाल जी यादव, मुन्ना शुक्ला, कौशल किशोर सिंह व पूर्व जिला मंत्री सूरज यादव आदि शामिल रहे।

