पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन, आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान पर हो कड़ी कार्रवाई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर मारे गए 27 पर्यटकों के लिए देशभर में गम और गुस्से की लहर है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और सरकार से सख्त ऐक्शन की मांग की जा रही है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद थांदला के मुसलमानो ने भी आतंकी घटना पर अपना आक्रोश जाहिर किया।

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थांदला मुस्लिम समाज ने थांदला तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार के परमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया, ज्ञापन में कहा गया कि मुस्लिम पंच थांदला जिला झाबुआ एवं समस्त मुस्लिम समाज आव्हान करता है कि कश्मीर के पहलगांव में भारतीय पर्यटकों को घेरकर साजिश पूर्वक आंधाधुंध फायरिंग कर उनकी निर्मम हत्या की गई जो कि मुस्लिम समाज कड़े शब्दों में भत्सना करता है, तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करता है कि इसमें शामिल आतंकवादियों व उन्हें पनाह देने वाले, व भारतीय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले व आतंकवादियों के मददगार देश पाकिस्तान पर जल्द ही कार्रवाई की जावें। इस तरह की आतंकवादियों द्वारा की गई कार्रवाई से मुस्लिम समाज में आक्रोश है।
आवेदन देने के दौरान ज्ञापन देने के दौरान मुस्लिम समाज की ओर से सदर हस्मतुल्ला खान, सेक्रेटरी मोहम्मद रफीक शेख़, कादर शेख़, मुख्तियार खान, जावेद खान, जमील खान, इमरान खान, मेहमूद खान, हाजी अब्दुल समद खान, हाजी शाहिद निजामी, रियाज मोहम्मद खान, ज़ाकिर शेख़, जब्बार खान, शाहिद खान आदि मुस्लिम समाज जन मौजूद रहे। मुस्लिम पंच सदर हस्मतुल्ला खान ने कहा कि  बेगुनाह पर्यटकों की निर्मम हत्या करने वाले आतंकवादियों व आतंकवादियों को मदद देने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, पहलगाव में हुई घटना से मुस्लिम समाज में आक्रोश है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.