अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वक्फ़ बोर्ड बिल के खिलाफ काली पट्टी बांध कर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है की वक्फ अमेंटमेंट बिल वक्फ की संपत्तियों को हड़पने के लिए लाया जा रहा है। यह बिल मुस्लिमों के हित में नहीं है। सुनियोजित तरीके से उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने और मुसलमानों की वक्फ संपत्तियों को हड़पने के लिए यह बिल है। वक्फ की संपत्तियों पर जालिमों की नजरें हैं। यह जालिम हमारी संपत्तियों को हड़पना चाहते हैं।
सरकार जो बिल वक्फ बोर्ड के लिए ला रही है वो बिल हमें मंजूर नहीं है। हम सरकार के इस बिल का पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं और सरकार से आग्रह करते हैं कि वह इस बिल को वापिस ले ले और वक्फ बोर्ड की जमीनों का अधिग्रहण करने की नीति छोड़ दे। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 एक गहरी साजिश है। जिसका स्पष्ट उद्देश्य मुसलमानों को उनकी मस्जिदों, ईदगाहों, मदरसों, दरगाहों, खानकाहों, कब्रिस्तानों और उनके अन्य धार्मिक और सामाजिक संस्थानों से बेदखल करना है।
इसलिए देश के हर मुसलमान की जिम्मेदारी है कि वह इस बिल का कड़ा विरोध दर्ज कराए।

