रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर वार्ड नंबर 04 में वार्ड वासीयों के लिए वार्ड पार्षद गंगा वसुनिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुकेश सोनी, तहसीलदार ममता मिमरोट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, आदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शिविर का आयोजन उप स्वास्थ्य केंद्र वार्ड नंबर 04 में आयोजित किया गया।

शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार मेघनगर द्वारा तत्काल आदेश देकर लाभ दिलाया गया। एवं राजस्व महाअभियान अंतर्गत भू स्वामियों की ई केवाईसी नवीन पटवारी रोहित किशपोटा एवं रवि मंडलोई द्वारा की गई, साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर की टीम द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ सेवाएं भी प्रदान की गई। उक्त शिविर के दौरान नगर परिषद से श्रीमती लीला डामोर, योजना प्रभारी,अक्षय देवाणा, योगेश, पंकज पंचाल, नीलू आदी नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे।

