भोपाल पुलिस आयुक्त के नाम की फर्जी फेसबुक आई.डी. बनाकर ठगी करने वाले सातिर गिरोह के सरगना को फर्जी तरीके से सिमकार्ड चालू कर देने वाले 04 आरोपियों के गिरोह को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने सिरोंज विदिशा से गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस आयुक्त के नाम की फर्जी फेसबुक आई.डी. बनाकर ठगी करने वाले सातिर गिरोह के सरगना को फर्जी तरीके से सिमकार्ड चालू कर देने वाले 04 आरोपियों के गिरोह को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने सिरोंज विदिशा से गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे | New India Times

पुलिस आयुक्त (CP) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री पंकज श्रीवास्तव एवं पुलिस उपायुक्त (DCP)अपराध – श्री अखिल पटेल, अति. पुलिस उपायुक्त(Add DCP) श्री शैलेंद्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त(ACP) सायबर श्री सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रान्च(सायबर)जिला भोपाल की टीम ने श्रीमान पुलिस आयुक्त महोगय के नाम से फर्जी फेसबुक ID बनाकर, ट्रांसफर होने का बताकर, सस्ते दामों में फर्नीचर बेचने का बताकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के आरोपी सातिर सरहना को सिमकार्ड उपल्ब्ध कराने बाले 04 आरोपियों को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने सिरोंज विदिशा से गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे।

घटनाक्रम:- दिनांक 05.11.2024 को फरियादी महेश कुमार निवासी भोपाल के द्वारा सायबर क्राइम भोपाल में लिखित शिकायत आवेदन दिया गया कि फर्जी FACEBOOK ID-“Hari Narayan” के मैसेन्जर से मैसेज आया जिसमें IPS श्री हरि नारायणचारी मिश्रा जी की फोटो लगी थी जिससे एक मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें पुराना फर्नीचर बेचने के नाम पर आरोपी ने आवेदक को क्यू.आर भेजकर कुल 45000/रू धोखाधड़ी पूर्वक ट्रांसफर करवा लिये। आवेदन जांच पर आए तथ्यों एवं प्राप्त तकनीकि जानकारी के आधार पर थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्र.174/2024धारा-318(4), 319(2)BNSका कायम कर विवेचना में लिया गया। जिसको गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई।

तरीका वारदात:- आरोपीगण ने आईपीएस श्री हरिनारायणाचारी मिश्र की फोटो का उपयोग कर “Hari Narayan” नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उनकी असली फेसबुक आईडी से जुड़े लोगों से दोस्ती की। इसके बाद वे मैसेंजर पर चैट के माध्यम से एक अन्य अधिकारी के ट्रांसफर का बहाना बनाकर सस्ते दामों पर फर्नीचर बेचने की बात करते थे। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए कीमती फर्नीचर के फोटो भेजते थे और इन्हें सस्ते दामों में बेचने का झांसा देते थे। साथ ही, फर्नीचर का बिल बनवाने और ट्रांसपोर्ट से भेजने के नाम पर लोगों से फर्जी बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी करते थे।

पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यों एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अपराध कारित करने में उपयोग किये गये वाट्सएपनंबर एवं फेसबुक आईडीके वास्तविक उपयोगकर्ता की तकनीकि जानकारी प्राप्त की गई एवं प्राप्त जानकारी का मैदानी स्तर पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रयास कर वास्तविक आरोपी की पहचान की गई एवं फरियादी के साथ धोखाधड़ी में उपयोग किये गये तकनीकि जानकारी के आधार पर गिरोह के सरहना को फर्जी तरीके से सिमकार्ड चालू कर देने वाले 04 आरोपियों के गिरोह को सिरोज विदिशा से गिरफ्तार किया गया एवं अपराध में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन, 36 सिम कार्ड व अन्य दस्तावेज जप्त किये गये हैं। पूर्व में मुख्य सरगाना सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी तक कुल 06 आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया है।

नाम आरोपीगण:-

क्रं. नाम आरोपी शिक्षा अपराध में भूमिका

1 आकाश पिता श्री बृजेश नामदेव उम्र-19 निवासी- लटेरी जिला विदिशा 10 बी सिम एक्टिवेट करना और गिरोह के अन्य साथियों को बेचना  

2 राहुल पंथी पिता श्री बाबूलाल पंथी उम्र-22 निवासी-सिरोंज जिला विदिशा 12वीं आकाश से खरीदी गई सिम कार्ड को गिरोह के अन्य सदस्यों को बेचना

3 विवेक रघुवंशी पिता श्री विनोद रघुवंशी उम्र-22 निवासी- सिरोंज जिला विदिशा ग्रेजुएट राहुल से खरीदी गई सिम को के गिरोह के अन्य सदस्यों को बेचना

4 सोनू पिता श्री हरी सिंह कुर्मी उम्र-22 निवासी-गरेठा जिला विदिशा ग्रेजुएट विवेक से खरीदी गई सिम को के गिरोह के अन्य सदस्य असलम को बेचना।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:-

क्रं. नाम आरोपी शिक्षा अपराध में भूमिका

1 सुनील कुमार प्रजापति पिता सूरजभान उम्र-24 निवासी-नंगला बंजीरका, बुढा गॉव, थाना बगढ तिराहा जिला – अलवर राजस्थान 8 बी कॉलिंग करना तथा ठगी के पैसा को कमीशन पर निकाल कर देना, सिम व फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराना 

2 शकील पिता आस मोहम्मद निवासी-सादन का बास तहसील-रामगढ, थाना बगढ तिराहा जिला-अलवर राजस्थान 10 बी (मुख्य सरगना)फर्जी फेसबुक ID बनाना, चैट करना,  कालिंग करना।

पुलिस टीम:- निरीक्षक अशोक मरावी, उनि देवेद्र साहू ,सउनि चिन्ना राव, प्र.आर. आदित्य साहू,आर. जितेन्द्र मेहरा, आर. यतिन चौरे,आर.प्रशांतशर्मा,आर. शैलेंद्र सिंह,आर.अभिषेक चौधरी, आर. नीलेश साहू, थाना क्राईम ब्रांच भोपाल।

नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.