गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा एक दर्जन से अधिक स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाए गए। सुबह शाम की ठण्ड की तीव्रता बढ़ रही है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने लोगों को ठंड से राहत देने के लिए एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। ईओ बीना सिंह ने बताया कि बस स्टैंड स्टैण्ड, रैन बसेरा, मोहसिनपुर मंसूरपुर, तहसील तिराहा अकबरपुर, शहजादपुर पुलिस चौकी, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, कुंड तिराहा, पहितीपुर चौराहा, पटेल नगर तिराहा, लोहिया चौक, साई प्लाजा के पास अधिशाषी अधिकारी ने इसी के साथ-साथ बताया कि धीरे धीरे ठण्ड अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। इस समय दिन में धूप निकलने से राहत रहती है। लेकिन सुबह, शाम व रात में लोगों को भीषण ठंड क सामना करना पड़ता है। ऐसे में नगर वासियों व राहगीरों को ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद अकबरपुर शहर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था कर दी गई है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

