अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

कल 18 दिसंबर 2024 को जिला जज जनपद सिद्धार्थ नगर, जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार सिद्धार्थ नगर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान भोजनालय, बैरकों तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है। जिला कारागार सिद्धार्थनगर मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गयी। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए इसके लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही जिला कारागार में आने वाले प्रत्येक नये कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व निरूद्ध बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एवं आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार मे निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें।

