सीएमओ ने सीएचसी खीरों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

सीएमओ ने सीएचसी खीरों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खीरों का सोमवार की दोपहर में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डा. नवीन चंद्रा औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। अचानक मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के पहुंचने से पूरे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया।सीएमओ ने आपात कालीन कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, दवाखाना, वार्ड, टीकाकरण आदि का निरीक्षण किया। वहां तैनात फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी लिया। काउंटर पर दवा लेने आये मरीजों से दवाओं की वितरण के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अंदर सफाई व्यवस्था, टीकाकरण, आपात कालीन कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी और उपस्थिति रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक डॉ. भावेश सहित चिकित्सक कर्मचारी मौजूद मिले।

By nit