सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने लोक सभा में बुरहानपुर में केला अनुसंधान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय की रखी मांग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने लोक सभा में बुरहानपुर में केला अनुसंधान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय की रखी मांग | New India Times

खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने शुक्रवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत बुरहानपुर में केला अनुसंधान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय की स्थापना की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया।

यह कि मांग: लोकसभा में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने बताया कि संसदीय क्षेत्र खण्डवा  के अंतर्गत बुरहानपुर जिला केले के उत्पादन के लिए देश भर में जाना जाता है। ऐसे में यहां एक केला अनुसंधान केंद्र और कृषि महाविद्यालय की स्थापना निश्चित रूप से किसानों की आय बढ़ाने और क्षेत्र के समग्र विकास में सहायक होगी। अनुसंधान केंद्र के माध्यम से रोग प्रतिरोधी, अधिक उत्पादक और बेहतर गुणवत्ता वाले केले की नई किस्में विकसित की जा सकेंगी जिससे किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रिप सिंचाई, खाद प्रबंधन, कीटनाशकों का वैज्ञानिक उपयोग आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जा सकेगा।

अनुसंधान केंद्र और कृषि महाविद्यालय के स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। केले के उत्पादन और प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों के विकास से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। केला अनुसंधान केंद्र एक पर्यटक आकर्षण का केंद्र बनेगा। अनुसंधान केंद्र के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले केले का उत्पादन करेंगी। उच्च गुणवत्ता वाले केले उत्पादों का निर्यात भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएगा। जिससे भारत को विदेशी मुद्रा अर्जित होगी और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।माननीय कृषि मंत्री से निवेदन करना चाहूंगा कि बुरहानपुर में केला अनुसंधान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय की स्थापना की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.