जौनपुर जिला में महिला सुरक्षा सप्ताह का हुआ आयोजन | New India Times

राहुल यादव, जौनपुर (यूपी), NIT; ​जौनपुर जिला में महिला सुरक्षा सप्ताह का हुआ आयोजन | New India Timesउत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नारी सुरक्षा को लेकर मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बालिका विद्यालय नूरपुर सुरेरी में नारी सुरक्षा सप्ताह गोष्टी का आयोजन कर लड़कियों को कड़वी सच्चाई से वाकिफ कराते हुए कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं ।हिंसा सहन करना कायरता है उसका मजबूती से मुकाबला करना चाहिए । जौनपुर जिला में महिला सुरक्षा सप्ताह का हुआ आयोजन | New India Timesयूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही यूपी 100/ वूमेन पावर लाइन 1090 एंटी रोमियो स्क्वायड की जानकारी दीजिए उन्होंने कहा कि जब तक समाज जागरूक नहीं होगा तब तक अधिकारों की रक्षा संभव नहीं होगी। ऐसे में महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी बेहद जरूरी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा सेल 1090 पर संपर्क करने पर तुरंत महिला अधिकारी की सहायता ली जा सकती है । छात्राओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा था और इस अवसर पर सीओ राम भवन यादव ,प्रभारी निरीक्षक ,विनोद यादव प्रधानाचार्य सहित विद्यालय की तमाम छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit